Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:11 AM

ओब्स एंड गाइनी सोसाइटी के द्वारा एक गोष्टी का आयोजन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

ओब्स एंड गाइनी सोसाइटी के द्वारा एक गोष्टी का आयोजन होटल रॉयल क्लिफ, स्वरूप नगर कानपुर में आयोजित की गई।जिसमें शिशु के जन्म के 24 घंटे के बाद, से 7 दिन के अंदर कई तरह की जाँचों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इन्हें किन परिस्थितियों में कब कराना चाहिए जिससे नवजात शिशु में खून की जांचो के द्वारा भविष्य में होने वाली बीमारियों के बारे में जाना जा सके और उनका समुचित उपचार किया जा सके। इस विषय पर चर्चा हुई इसी के साथ नवजात शिशु के सुनने की स्क्रीनिंग व दिल की जांच भी शामिल है।इस विषय पर समुचित और विस्तृत जानकारी शहर की वरिष्ठ रीजेंसी हॉस्पिटल की डायरेक्टर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि कपूर के द्वारा दी गई।शहर के अन्य बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील तनेजा, डॉ. अभिनव शर्मा, डॉ. वैभव भल्ला, डॉ. सी. पी. सिंह, डॉ. निधिका पांडेय आदि विशेषज्ञों ने भी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी।डॉ मीरा अग्निहोत्री मुख्य संरक्षिका कानपुर । कानपुर ओब्स एंड गाइनी सोसाइटी, डॉ नीलम मिश्रा अध्यक्ष, डा किरन सिन्हा सचिव डॉ. कल्पना दीक्षित कानपुर ओब्स एंड गाइनी सोसाइटी, डॉ. रेशमा निगम सचिव कानपुर ओब्स एंड गाइनी सोसाइटी, डॉ. किरन पांडेय संरक्षिका कानपुर ओब्स एंड गाइनी सोसाइटी ने जानकारी दी। डॉ. रीता मित्तल संरक्षिका कानपुर ओब्स एंड गाइनी सोसाइटी, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. रेनू गुप्ता व डॉ. राशि मिश्रा उपस्थित रही। सभा का संचालन डाक्टर किरन सिन्हा व डॉ. विनीता अवस्थी के द्वारा किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
171

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap