Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:35 PM
खेल / Feb 09, 2024

उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन ने थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश को मान्यता प्रदान की।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश। 

थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश द्वारा थाईबॉक्सिंग के क्षेत्र में प्रदेश में किये जा रहे हैं काम को देखते हुए, उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश को मान्यता प्रदान की गई।उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री डॉ.आनंदेश्वर पांडेय ने मान्यता पत्र जारी करते हुए एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एवं जनरल सेक्रेटरी को मुबारकबाद दी एवं थाईबाक्सिंग एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, इसअवसर पर थाईबाक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट श्री दयाशंकर मिश्रा ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीयों को बधाई दी, जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन ने कहा उन्हे पूरा भरोसा है, की सभी पदाधिकारी नई ऊर्जा एवं लगन से थाईबाक्सिंग को प्रदेश मे आगे ले जाने का काम करेंगे। 

इस मौके पर वाराणसी पब्लिक स्कूल ग्रुप के डायरेक्टर श्री अमित पाण्डेय,वाराणसी ओलम्पिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री शम्स तबरेज़ 'शम्पु', मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट रामलखन शास्त्री,इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद क़ुरैशी, हक़ीक़त की जंग अखबार के मुख्य संपादक सलाउद्दीन अली,हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती जया सिंह, सनबीम स्कूल वरुणा की (स्पोर्ट्स- एच.ओ.डी.) श्रीमती मनीषा रानी, अज़हर खान,रमाशंकर विश्वकर्मा,सरताज अहमद,अमित श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता,सद्दाम खान,अवधेश कुमार,राशिद अहमद,वीरेंद्र शर्मा, जयप्रकाश यादव,सुहैल अख्तर,आरिफ खान,नीरज गुप्ता,मो.इरफान,अरुण कुमार,मो.वसीम,सूरज सिंह,मो.शादाब,अभिषेक सोनकर,मो.अकरम,विपिन आर्या,अतहर अली,धर्मेंद्र कुमार,सौरभ कुमार, आलोक मिश्रा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
214

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap