Tranding
Mon, 15 Jun 2026 02:09 PM

अत्यधिक ठंड पड़ने की वजह से 5वी तक के स्कूल में 30 जनवरी तक शिक्षण कार्य बंद।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त,अशासकीय स्ववित्त पोषित व परिषदीय स्कूल 5 वीं कक्षा तक आगामी 30 जनवरी तक के लिए शिक्षण कार्य बंद करने के निर्देश दे दिए है।

जनपद में धूप न निकलने के वजह से ठंड बढ़ती जा रही है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर जनपद के सभी स्कूलों में 5 वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं कक्षा 6 से 8 वीं तक के कक्षाएं पूर्व की भांति चलती रहेंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल पर समस्त शिक्षक, शिक्षा मित्र, व अन्य अनुदेशक मौजूद रहकर विभागीय कार्य संपादित करेंगे। आदेश के अवहेलना करने वालो पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap