Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:14 PM

सी.आई.एस.एफ पनकी ने मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

बल सदस्यों ने निकाली आकर्षक परेड,स्कूली बच्चों ने दी नृत्य की प्रस्तुति केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पनकी के परेड ग्राउंड में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह बडी धूमधाम से मनाया गया।

 *कानपुर महानगर* सी.आई.एस.एफ इकाई पी.टी.पी.एस पनकी में हर्ष और उल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इकाई प्रभारी उप कमांडेंट प्रशांत द्विवेदी को दिए गए सलामी शस्त्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।मुख्य अतिथि पी.टी.पी.एस पनकी के महाप्रबंधक गोविन्द कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। सभी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस एवम् संविधान के महत्व के बारे में बताया। देश की सुरक्षा में विशेष सुरक्षा प्रदान करने वाले सीआईएसफ की भूमिका की जानकारी दी।परेड कमांडर निरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में 4 मजबूत टुकड़ियों के साथ बहुप्रतीक्षित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया,जिसमें सीआईएसएफ जवानों के अतिरिक्त विद्युत परिषद इंटर कॉलेज के बच्चों ने भी भाग लिया। मार्च पास्ट से सभी दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों से जवानों का उत्साहवर्धन किया। विद्युत परिषद स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तथा सीआईएसएफ कर्मियों के द्वारा कुशलता एवं दक्षता का प्रदर्शन करते हुए एक उच्च मानक वीआईपी सिक्योरिटी डेमो का प्रदर्शन किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap