Tranding
Tue, 14 Apr 2026 01:27 AM

पर्चाधारी व विस्थापितअपनी दो सूत्री मांगों को लेकर घेरा डालो,डेरा डालो कार्यक्रम किया आयोजित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

पर्चाधारी व विस्थापितको के द्वारा अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर, योगापट्टी,सहोदरा थाने में पर्चाधारियों और वास भूमिहीनों पर दर्ज हुए पांच मुकदमों में गिरफ्तारी पर रोक लगाने और उनकी निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर जिले के सुदूर इलाकों से महिलाओं की भागीदारी, उत्साह से सभी का हौसला बुलंद हुआ।उपस्थित दो सौ लोगो में 40 नेअपनी मांगों को लेकर जेल जाने वालों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।एसपी कीअनुपस्थिति में, डीएसपी से लोक संघर्ष समिति की नेता,फूलकली देवी लालबाबू राम ने मांग -पत्र सौंपा |पुलिस पदाधिकारी ने इन पांच थाना कांडों की जांच कराने और उसके बाद गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आश्वासन दिया ।

इस मौके पर नौतनअंचल की तारा खातुन,कुंती देवी , अशर्फी महतो,अली जान, बालदेव राम,मझौलियाअंचल के सोना देवी,मुसमात जमुना खातून,आभा देवी,रामनगर के गणेश पासवान,बृजेश पासवान, लौरिया की शांति देवी, चनपटिया के संतराम के साथ ही जिले के प्रमुख वामपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता, प्रभुराज नारायण राव एवं ओमप्रकाश क्रांति,भारत जोड़ो अभियान के जिला संयोजक, आलमगीर हुसैन,जेपी सेनानी,शम्भू ठाकुर एवं पंकज भी शामिल हुए।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap