Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:56 AM

नशे में चूर कार चालक ने बाइक चालक को मारी टक्कर हुआ घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

नशे में धुत एक कार चालक ने एक बाइक चालक को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक चालक गिरकर बुरी तरह घायल हो गया,घायल युवक का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।घटना जिले के मझौलिया थाना के नानोसाती जगदीशपुर मुख्य मार्ग स्थित भटवालिया गांव की बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल बाइक चालक का दाहिना पैर टूट गया है।

थानाअध्यक्ष,अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि घायल युवक की पहचान मटियारिया पिपरा गांव निवासी,जवाहर शाह के पुत्र बुलेट शाह के रूप में हुई है, वही नशे में चूर कार चालक लाल सरैया निवासी,संजय पासवान का पुत्र अमरीतेश कुमार के रूप में हुई है,उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है,पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जप्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap