Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:14 PM

गैस रिपेयरिंग दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया जगजीवन नगर में एक गैस रिपेयरिंग के दुकान में लगातार तीन गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से लाखों लाख का सामान जलकर खाक हो गया। नगर थाना पुलिस की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मियों के साथ पुलिस की टीम पहुंची,साथ ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि दुकान मालिक परशुराम आग लगी की घटना के बाद मौके से फरार हो गया। वह जिले के नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर गांव के रहने वाला बताया गया है।गैस सिलेंडर का ब्लास्ट होने से इलाके में सनसनी फैल गई साथ दहशत का माहौल है।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap