Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:22 AM

आवास,कार्यालय का उपयोग कर रहे पदाधिकारियों के जिममें किराया मद में 12 लाख28 हजार का बकाया होगा वसूल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला परिषद के डाक बंगला और निरीक्षणभवनों का आवास,कार्यालय का उपयोग कर रहे पदाधिकारियों के पास में अभी तक 12 लाख28 हजार 540 रुपैया किराया बाकी है। पंचायती राज विभाग केअपर मुख्य सचिव,मिहिर कुमार सिंह ने जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजकर किराया वसूल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे बताया है कि किराया का भुगतान नहीं करने वालों को भवनों से बेदखल करने की भी बात बताई है। जिला परिषद के डाकबंगला और निरीक्षण भवनों के आवास व कार्यालय के रूप में उपयोग कर रहे हैं,उन पदाधिकारियों के जिम्मे किराया बकाया है,उन्हें मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, एनआरईपी,बेतिया के अभियंता,पुलिस विभाग,तेल एवं प्राकृतिक गैसआयोग, कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड एवं आम लोग प्रयोग कर रहे हैं,इन लोगों ने बरसों से जिला परिषद को किराया नहीं दिया है। बेतिया और बगहा के निरीक्षण भवन पर पुलिस, नरकटियागंज का निरीक्षण भवन का किराया कार्यपालक अधिकारी के जिम्मे है।बगहा निरीक्षण भवन के कमरा संख्या 1,2,3,4,व 5 का उपयोग बगहा पुलिस करती है, जिस का किराया ₹7 लाख 31 हजार 776 बकाया है,यह राशि 1998 से 31अगस्त 2022 तक की है,जबकि नरकटियागंज निरीक्षणभवन का किराया ₹1लाख58 हजार 550 बाकी है,इसका उपयोग नरकटियागंज के कार्यपालक दंडाधिकारी करते थे,इसका किराया 1997 से अभी तक बाकी है। इसी तरह इन पदाधिकारियों पर जिला परिषद का लगभग13 लाख रुपया इन पदाधिकारियों पर बाकी है,जिसको उसूल करना है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap