Tranding
Fri, 24 Apr 2026 02:06 PM

मुंगेर के अंतरराज्यीय कुख्यात अपराधीकर्मी गौतम मंडल गिरफ्तार..

बरियारपुर, जमालपुर सहित भुसावल रेल थाना में हत्या, लूट डकैती के दर्जनों मामले दर्ज

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर,बिहार।

मुंगेर के जिले के टॉप टेन में शामिल कुख्यात अपराधी बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया निवासी गौतम मंडल को बरियारपुर पुलिस ने श्री कृष्ण सेतु पुल मुंगेर में धर दबोचा। एक बार पुलिस की आंखों में धूल झौंककर फरार होने की फिराक में थे। कुख्यात अपराधी गौतम मंडल की बरियारपुर में तूती बोलती है। इस बरियारपुर, जमालपुर , मध्यप्रदेश के भुसावल रेल थाना में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, दंगा ,आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज है। बरियारपुर में आधिपत्य स्थापित करने के बाद गौतम मंडल ट्रेन में लूट सहित हिंसक घटनाओं के अंजाम देने के लिए अपना गिरोह गठित कर रखा था। इस बावत पुलिस कप्तान जगुनाथ जला रेड्डी ने बताया कि गुरुवार को बरियारपुर थानांतर्गत हत्या, लूट, डकैती , रंगदारी, दंगा,आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक अधिनियम के कुख्यात अपराधकर्मी गौतम मंडल पेसर लक्ष्मी मंडल बरियारपुर थाना के पड़िया निवासी जो हत्या का प्रयास, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष एवं जिला आसूचना इकाई द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा था। इसी क्रम 21 दिसंबर को तकनीकी अनुसंधान के आधार पर श्री कृष्ण सेतु से गिरफ्तार किया गया है। इस पर बरियारपुर थाना में 13 , जमालपुर थाना में 1 एवं मध्यप्रदेश के भुसावल रेल थाना में एक मामला हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी सहित संगीन मामले दर्ज है। अपराधी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार में बरियारपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, जिला आसूचना ईकाई एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap