Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:49 PM

इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन ने जिला कारागार में किया स्वास्थ शिविर का आयोज़न।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन ने जिला कारागार में किया स्वास्थ शिविर  का आयोज़न। जिला कारागार परिसर में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी , विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय,सुभाष दुबे ,वरिष्ठ जिला कारागार अधीक्षक डी के पाण्डेय की उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।जिसमें आई स्पेसलिस्ट डॉ ज़ैद,डॉ शाहनवाज़ जमाल,डॉ तबरेज़, डॉ हरीश मिश्रा कि टीम ने जिला कारागार में बंदियों, महिलाएं कैदियों व बाल वर्ग का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ सत्या पाण्डेय ने अपने संबोधन में बताया कि नफरत जुर्म से करना चाहिए कैदियों से नही। सजा व्यक्ति को सुधारने की क्रिया होती है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी ने अपने संबोधन में बताया कि इंडियन ह्यूमन राइट्स सदैव मानव की सेवा के लिए प्रयासरत रहता है। संगठन ने जो भी ज़िम्मेदारी दी है मैं पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करता हूँ। राष्ट्रीय महासचिव शहाब हुसैन ने बताया

सभी कैदियों के साथ मनुष्य के रूप में उनकी अंतर्निहित गरिमा और मूल्य के आधार पर सम्मान के साथ व्यवहार किया जाएगा। नस्ल, रंग, लिंग, भाषा, धर्म, राजनीतिक या अन्य राय, राष्ट्रीय या सामाजिक मूल, संपत्ति, जन्म या अन्य स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।और मानव अधिकारों के बारे सभी को जानने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर 1948 को सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणापत्र को आधिकारिक मान्यता दी गई, जिसमें भारतीय संविधान द्वारा प्रत्येक मनुष्य को कुछ विशेष अधिकार दिए गए हैं। अत: प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। प्रवक्ता शिवेंद्र पाण्डेय ने कैदियों को सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के बारे बताया। महानगर अध्यक्ष अनिल जैसवाल ने इस मनानवीय कार्यक्रम में सहयोग करने वाले वरिष्ठ कारागार अधीक्षक डी के पाण्डेय ,जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, डिप्टी जेलर बी के राय, विजय कुमार,अश्वनी उपाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव, कृष्ण पाण्डेय, फार्मासिस्ट एस के वर्मा,व जेल प्रशासन के सभी कर्ता का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। विशेषतः डॉ ज़ैद,डॉ शहनवाज़ , डॉ तबरेज़ ,डॉ हरीश मिश्रा,मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी, विशिष्ट अतिथि डॉ सत्या पाण्डेय,राष्ट्रीय महासचिव शहाब हुसैन, संरक्षक सुभाष दुबे, प्रवक्ता शिवेंद्र पाण्डेय, महानगर उपाध्यक्ष राजू शर्मा,एडवोकेट सुशील शर्मा,मेहंदी हसन, अंजुम तारिक,कार्रर मिर्ज़ा,शादाब खान,मीडिया प्रभारी तनवीर आलम,फैसल हुसैन आदि का भी धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
79

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap