Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:10 AM

एसटीएफ कार्यालय के समीप पकड़ी गई 672 बोतल विदेशी शराब।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिले के गया- डोभी मार्ग पर स्थित एसटीएफ कार्यालय के समीप से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने एक चार पहिया वाहन से 672 बोतल विदेशी शराब जप्त किया हैं। इस मामले में एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया हैं। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गया -डोभी मार्ग पर एसटीएफ कार्यालय के समीप से एक चारपहिया वाहन मारुति सुजुकी से 672 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया हैं। जिसकी मात्रा 252 लीटर है ।जब्त वाहन का नंबर बी.आर.01एडब्ल्यू/ 1221 हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजीव कुमार नामक एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया हैं, जो जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं। छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार एवं इंद्रमणि कुमार उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap