Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:38 PM

नगर से एक विवाहिता का हुआ अपहरण,प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया मोहल्ले से एक नव विवाहित का अपहरण हो गया है।मामले मेंअपहृता के पिता ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें बसवरीय निवासी, अरविंद कुमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस घटना की छानबीनआरंभ कर दी है। नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि अपहृत महिला के पिता की शिकायत पर,अरविंद कुमार,रामचंद्र शाह,मीरा देवी, भाई अरुण कुमार के विरुद्ध प्रार्थमिकी दर्ज कर ली गई है। दरोगा नरेश कुमार अपह्र्ट महिला के बरामदगी लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है,जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।दर्ज प्राथमिकी में अपहृत के पिता ने बताया है कि 2021 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी मोहल्ले के ही एक लड़के से की थी,पिछले तीन माह से उनकी बेटी मायके में ही रह रही थी। 20अक्टूबर की सुबह घर वाले सोकर उठे तो लड़की घर में नहीं पाई गई।

Karunakar Ram Tripathi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap