Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:05 PM

सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न बैंको में चेकिंग कर दिलाया सुरक्षा का एहसास

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । बैंक के बाहर हो रही अप्रिय घटनाओं को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट है । शहर में थाना पुलिस द्वारा विभिन्न बैंकों में जाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और बैंक के बाहर खड़े वाहनों की चेकिंग की गई। इसी के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बैंक के बाहर खड़ी वाहनों की चोरी व मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखा पैसा या फिर कोई सामान चोरी, इसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिलती रहती है । ऐसे में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराध को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक के अंदर और बाहर खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और जरूरत पड़ने पर लोगों की तलाशी भी ली जा रही है । थाना प्रभारियों द्वारा हमराहियों के साथ क्षेत्र में स्थित सरकारी और प्राइवेट बैंकों में जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । बैंक के अंदर लगे सिक्योरिटी अलार्म और इमरजेंसी सिस्टम के साथ सभी सुरक्षा मानकों की जांच की गई । सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान सभी बैंक के मैंनेजर को निर्देशित किया गया ।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap