Tranding
Tue, 21 Apr 2026 02:14 PM

अपराधियों ने फूंकी पोकलेन मशीन, घटनास्थल से पेट्रोल का गैलन व दो जिंदा कारतूस-खोखा बरामद।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

अपराधियों ने प्लानिंग करके पोकलेन मशीन को फूंक दियाहै।मौके से पुलिस को कारतूस और संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ हैं। हालांकि कुछ लोग इसे आपसी रंजिश भी मानकर चल रहे हैं।. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस की कार्रवाई में घटनास्थल से पेट्रोल वाला गैलन, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा की बरामदगी की गई है। पेट्रोल का गैलन और कारतूस, खोखा की बरामदगी से यह स्पष्ट हो गया है कि पूरी प्लानिंग के साथ पोकलेन मशीन में आग लगाई गई ।बालू माफिया की यह आपसी रंजिश में की गई घटना हो सकती हैं।

 यह घटना जिले के आमस थाना अंतर्गत मुंगराइन गांव की है। जानकारी के अनुसार मुंगराइन गांव में बालू डंपिंग यार्ड पर पोकलेन मशीन को लगाया गया था। इसी बीच अपराधियों ने बीती देर रात को पोकलेन मशीन में आग लगा दी। इस घटना का पता मंगलवार को पोकलेन मशीन के मालिक को चला, तो इसकी जानकारी आमस थाना की पुलिस को दी गई ।

इस बाबत पोकलेन के मालिक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि दशहरे पर्व को लेकर पोकलेन मशीन के मुंशी, चालक और खलासी छुट्टी पर थे।पोकलेन मशीन को बालू डंपिंग यार्ड पर खड़ा किया गया था।इसके बीच इस तरह की घटना हुई है। अपराधियों ने पूरी योजना के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।पुलिस इस तरह की घटना करने वाले के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करे।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap