Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:38 PM
खेल / Sep 21, 2023

कानपुर के विजय कुमार कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की रेफरी कमीशन बोर्ड के सदस्य बने।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

देहरादून में हो रही कैंडिट, जूनियर एवं सीनियर टीम कराटे प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून स्टेडियम में किया जा रहा है भारत के सभी राज्यों के करीब 1800 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के सचिव संजीव झगड़ा तथा प्रेसिडेंट विजय तिवारी कराटे इंडिया के मेंटर हांशी भरत शर्मा जी के नेतृत्व में रेफरी कमीशन बोर्ड के सदस्यों की सूची जारी की जिसमें रेफरी कमीशन चेयरमैन भास्कर, सचिव रेफरी कमिशन अल्ताफ आलम और सदस्य कानपुर उत्तर प्रदेश के छत्रपति शाहूजी महाराज के कराटे प्रशिक्षक विजय कुमार को कराटे इंडिया रेफरी कमीशन बोर्ड का सदस्य बनाया गया ।10 सितंबर को उत्तर प्रदेश के रैफरी कमीशन बोर्ड के विजय कुमार हेड बने थे।कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की आज की सूची जारी होती ही कानपुर के सभी एवं उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों में हर्षोल्लाह का माहोल बना अब विजय कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश और कानपुर में भी अच्छे निर्णायको की तैयारी की जाएगी और जिला स्तर पर रेफरी एवं जज को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कराते के सचिव जसपाल सिंह कानपुर कराते के अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार और सचिव सुनील शुक्ला ने बधाई और शुभकामनाएं दिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की कुल सचिव विनय पाठक ने प्रशिक्षक विजय कुमार को शुभकामनाएं दी। डिपार्मेंट आफ फिजिकल एजुकेशन के हेड डॉ, श्रवण कुमार एवं डॉ,आशीष कटियार खेल सचिव में ने भी विजय को इस उपलब्धि पर बहुत सारी शुभकामनाएं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
190

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap