Tranding
Fri, 29 May 2026 04:33 AM

मिलिट्री द्वारा अभ्यास फायरिंग के दौरान तोप का गोला गिरने से हुई नुकसान की भरपाई को महागठबंधन के नेताओं ने केंद्र से लगाई गुहार।

ब्यूरो चीफ़ विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

सेना के जवानों द्वारा अभ्यास फायरिंग के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर तोप का गोला गिरने से मकान क्षतिग्रस्त होने के पश्चात महागठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार से पीड़ित परिवार को 30लाख रूपए मुआवजा की मांग की है। वही प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर गोला नहीं गिराने की गुहार लगाई है। केंद्र सरकार से मांग करने वालों में जदयू के बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिन्हा, राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, भाकपा( माले) के प्रखंड सचिव श्रीचंद दास के अलावे राजकुमार मांझी, संजय मंडल ,सुखदेव प्रसाद यादव, शंकर यादव ,रामदेव यादव आदि प्रमुख हैं। विदित हो कि जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत झाझ पंचायत के जगदेव यादव के मकान पर अचानक तोप का गोला गिर गया है ,जिसमें मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। बता दें कि थाना क्षेत्र के कुरमावां पंचायत अंतर्गत त्रिलोकापुर से सैनिकों का अभ्यास फायरिंग होती है। इस दौरान फायरिंग मिसिंग होने के कारण अथवा स्थानीय लोगों की लापरवाही के कारण दर्जन भर लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इस आशय की सूचना स्थानीय प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को भी अवगत कराया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap