Tranding
Thu, 16 Apr 2026 05:03 AM
धार्मिक / Aug 30, 2023

रस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकैडमी के छात्रों ने अधिकारियों को राखी बांध कर रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया।

रिपोर्ट, धनंजय कुमार शर्मा।

सिकंदरपुर, बलिया , उत्तर प्रदेश।

मालदह क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय रस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकैडमी जमालपुर कटघर बंसी बाजार बलिया के छात्रों द्वारा धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह और गुड्डू सिंह के मार्गदर्शन पर दो टीमों का गठन किया गया पहली टीम सिकंदर अजीत कुमार यादव के निर्देशन में सिकंदरपुर के लिए रवाना की गई जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने माननीय उप जिला अधिकारी सिकंदरपुर ,तहसीलदार सिकंदरपुर को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया

आदित्य कुमार पांडे के निर्देशन में गठित दूसरी टीम बेल्थरा रोड की तरफ गई और वहां उप जिलाधिकारी महोदय बेल्थरा रोड ,तहसीलदार बेल्थरा रोड ,चौकी इंचार्ज सियर,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर राकेश कुमार सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेल्थरा रोड एवं चिकित्सा प्रभारी प्राथमिक समुदायिक केंद्र बघुड़ी को राखी बांध कर उन्हे रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

   इस पावन पर्व में शिक्षक ,आदित्य कुमार पांडे ,नितेश गुप्ता, विकास तिवारी, गजेंद्र सिंह, श्वेता राय ,रुचि ज्योति, कुमारी पल्लवी सिंह, रेनू वर्मा, रिमझिम सिंह, बबीता पांडे एवं छात्राओंमें रिया वर्मा, अनन्या सिंह, श्रेया पांडे , ज्योति इत्यादि सम्मिलित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap