Tranding
Thu, 16 Apr 2026 12:00 AM

शॉर्ट सर्किट की वजह से एसबीआई बैंक के अंदर लगी आग पर काबू पाया।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आज शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। बैंक में मौजूद गार्ड महेंद्र कुमार शर्मा एवं सिपाही वासुदेव यादव, सत्येंद्र कुमार ऑफिस बॉय सहित मौजूद कर्मचारियों ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का कार्य किया, जिनकी वजह से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

यदि आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो ट्रांसफार्मर फटने के भी चांसेस थे। घटना के समय बैंक के अंदर ग्राहकों की भीड़ भी काफी थी बैंक के ब्रांच मैनेजर रजत तिवारी एवं अन्य कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पाया।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap