Tranding
Mon, 15 Jun 2026 02:05 PM

निशुल्क चाय पिलाने वाले समाजसेवी का विहिप के केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान।

पवन नाहर

नागदा, झबुआ, मध्य प्रदेश।

प्रतिदिन 50 निर्धन व्यक्तियों को निशुल्क चाय पिलाने वाले समाजसेवी जीवन लाल का की सेवा का सम्मान विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अमरीश जी ने किया। अमरीश जी शनिवार को नागदा से ट्रेन से गुजर रहे थे । नागदा स्टेशन पर ट्रेन के स्टॉपेज पर केंद्रीय मंत्री हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष भेरूलाल टाक से चर्चा कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री के साथ महावीर इंटर कोऑर्डिनेटर ऑर्गेनाइज के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावड़िया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक जैन भी सफर कर रहे थे । इस दौरान नागदा स्टेशन पर जैन समाज के दोनों पदाधिकारी का स्वागत करने जैन समाज के लोग पहुंचे थे । उसी दौरान चर्चा में जब विहिप के केंद्रीय मंत्री अमृत जी को जीवनलाल जैन कि समाज सेवा के बारे में बताया गया तो उन्होंने जीवनलाल की प्रशंसा कर उसका सम्मान किया। महावीर इंटर कोऑर्डिनेटर के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी जीवन लाल की सराहना कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर 

महावीर इन्टर कोर्डिनेटल कं. प्रदेश अध्यक्षों वीर सतिश जैन , नागदा अध्यक्ष वीर सुशील मोदी , सचिव वीर निर्मल जैन , कोषाध्यक्ष वीर मनोज गांग , खाचरौद अध्यक्ष वीर आदिश चत्तर , लायन्स क्लब नागदा के अध्यक्ष लायन प्रमोद जैन , कनक काठेंड ने पधारे अतिथियो का सम्मान किया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष भेरूलालजी टाक पत्रकार रवि रघुवंशी भी उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap