Tranding
Thu, 23 Apr 2026 03:49 AM

आईएएस रवि कुमार एनजी बने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO, रितु महेश्वरी को हटाया गया।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

शनिवार देर रात सरकार ने चार वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें अपर सचिव से लेकर कमिश्नर तक को इधर से उधर किया गया है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को करीब आठ महीने बाद स्थायी सीईओ मिल गया है।

गोरखपुर के कमिश्नर रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सीईओ नियुक्त किया गया है। वह रितु माहेश्वरी का स्थान लेंगे। हालांकि रितु माहेश्वरी नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनी रहेंगी रवि कुमार एनजी 2004 बैच के यूपी कैडर के आईएएस हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक सेवा की शुरुआत यूपी के झांसी से की थी। वह अब तक लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, उन्नाव, मथुरा और अंबेडकरनगर जैसे जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कर्नाटक के रहने वाले रवि कुमार योगी सरकार में यूपी पर्यटन के महानिदेशक और संस्कृति एवं धार्मिक मामलों के सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही वो केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पूर्व जल मंत्री उमा भारती के निजी सचिव रह चुके हैं। 5 जून 2021 में उनका तबादला गोरखपुर मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया था और अब 2 साल 35 दिन के बाद उन्हें नोएडा प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।अब गोरखपुर वासी अपने चहेते कमिश्नर रवि कुमार एनजी को सदैव उनके कार्यों को याद करते रहेंगे हर फरियादियों के समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने में कोई कोर कसर नही छोड़ते थे हर फरियादी की समस्या को अपना समस्या समझकर उसकी समस्या को निस्तारित करने में अपना अहम योगदान देते थे गोरखपुर को विकास के पथ पर ले जाने के लिए अपना अहम योगदान दिए जिसे सदैव याद किया जाएगा। अब ग्रेटर नोएडा को अपने अनुभव और सूझ बूझ से प्रगति के पद पर ले जाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap