Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:02 PM

जलकल सफाई कर्मियों ने भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी का किया सम्मान।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जलकल सफाई कर्मियों ने भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी का देश के प्रधानमंत्री के 9 वर्ष पूरे होने पर सम्मान कर श्रमिकों की निर्धारित दर पर भुगतान की मांग

उठायी संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन कानपुर के तत्वाधान पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जलकल विभाग बेनाझाबर में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं कर्मचारी तथा मजदूरों के संघर्षशील नेता भूपेश अवस्थी का सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया! यूनियन अध्यक्ष सुनील सुमन ने राम, सीता, लक्ष्मण की स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी कर्मचारियों की ओर से सम्मानित किया। मंत्री सुशील सागर ने भगवान बुद्ध जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया पेन्शनर एसोसियेशन के संयोजक बी०एल० गुलबिया ने कृष्ण भगवान का राधे-राधे वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, अध्यक्ष सुनील सुमन ने बताया कि नौ वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सबका साथ सबका विकास के नारे का संकल्प सीवर जलकल सफाई कर्मचारियों ने लेते हुए शहर की सम्मानित जनता को अपना जीवन खतरे में डालकर जोखिम भरा कार्य करके भीषण गंदगी एवं भीषण बारिश के खतरे से बचाने का कार्य करके समाज में निचले एवं आखरी पायदान पर रहते हुए नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शुद्ध वातावरण, उत्पन्न करने का कार्य करते है। कार्यक्रम का संचालन पेन्शनर एसोसिएशन के संयोजक बी०एल० गुलबिया ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष सुनीता देवी रविन्द्र कुमार मधुर आकाश वैश्य, सतीश, अजय, सनी विक्की, सिकन्दर, कमल, वीरू, सोनू, तुलसीराम, इरशाद, दीपराज, दिलशाद, सचिन, राजू, धीरेन्द्र सिंह, प्रेमा देवी आर आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap