Tranding
Fri, 29 May 2026 08:31 PM
राजनीति / Jun 28, 2023

संगठन की ताकत से लोकसभा की सीट जीताकर अखिलेश यादव को करूंगी भेंट- अर्चना रावल

अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेगी महिला सभा: अर्चना रावल

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की बैठक कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई! सपा ग्रामीण महिला सभा अध्यक्ष अर्चना रावल ने 31 महिलाओं की कार्यकारिणी घोषित की ! महिला अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ताकत देने के लिए महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने मुझे जिम्मेदारी दी है उसको पूर्ण रूप से निभाऊंगी अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर लोकसभा की सीट पर प्रत्याशी को जिता कर ही दम लूंगीl कमेटी में सपा ग्रामीण महिला अध्यक्ष अर्चना रावल, महासचिव मंजू लता यादव, जिला महामंत्री मीना संखवार, रजिया बेगम, कोषाध्यक्ष द्रोपति पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजली सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोनिका सिंह, मालती यादव सरला यादव प्रवेशिका शुक्ला, जिला सचिव सुनीता अवस्थी संगीता यादव, मेहरून निशा, सुशीला सोनकर आरती पासवान इत्यादि महिलाओं को पत्र देकर कार्यभार दिया गया! कार्यक्रम के दौरान सपा कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, महिला सभा ग्रामीण अध्यक्ष अर्चना रावल, सपा वरिष्ठ नेत्री अपर्णा जैन, सुरेंद्र गुप्ता, नितेंद्र यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा सुरेश गुप्ता राजीव अवस्थी, कर्मवीर यादव, उपस्थित रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap