Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:57 PM
शिक्षा / Jun 19, 2023

जेईई एडवांस में सफलता हासिल कर मनीष ने किया इलाके का नाम रौशन।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

आईआईटी द्वारा जारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2023 का परिणाम में जिले के बाराचट्टी प्रखंड के रोही गांव के रहने वाले मनीष कुमार ने सफलता हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है। सफलता हासिल करने पर अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।छात्र मनीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में नवोदय विद्यालय शेरघाटी से मैट्रिक की परीक्षा एवं 2022 में गया कॉलेज से इंटर की परीक्षा बेहतर अंको से उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे अभिभावकों का सहयोग व शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। छोटे चाचा धर्मेंद्र कुमार एवं अरविंद कुमार का सहयोग रहा है। इनकी सफलता पर बधाई देने वालों में स्थानीय पंचायत समिति सदस्य के पति व अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवनाथ पासवान, महेंद्र पासवान, अंबुज कुमार कृष्ण ,रामवृक्ष मिस्त्री, सुदीप कुमार आदि प्रमुख हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap