Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:49 AM

विधुत की भीषण कटौती से आमजन परेशान विधुत विभाग की घोर लापरवाही...

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

इस भीषण गर्मी में विधुत की कटौती से आम लोग परेशान हो रहे हैं। दिन में तो किसी तरह कट भी जाता हैं पर रात में कटौती होने से रातभर लोग गर्मी की वजह से सो नही पाते। जिनके घर जनरेटर आदि की सुविधा हैं उसे तो कोई फर्क नही पड़ता परन्तु वे आम जनमानस जिनके घर कोई जेनरेटर या सोलर नही हैं सिर्फ विधुत का कनेक्शन हैं बिल भी समय से जमा करते हैं उनके बारे में किसी को कोई फर्क नही पड़ता। आज नगरपंचायत परतावल में चेयरमैन का भी चुनाव हो गया। इसी नगरपंचायत में वर्तमान बीजेपी विधायक का आवास भी हैं उसके बावजूद भी नगरपंचायत परतावल में इतनी जबरदस्त विद्युत कटौती की जा रही है। यहाँ तक कि नगरपंचायत परतावल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी मौजूद हैं, इसके बावजूद भी विधुत विभाग इतनी घोर लापरवाही कर रहा हैं। इतनी अत्यधिक विधुत कटौती आखिर कबतक....

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap