Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:31 AM

बाराचट्टी पुलिस ने भारी मात्रा में किया मादक पदार्थ डोडा बरामद।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया , बिहार।

जिले के बाराचट्टी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी बीबोपेसरा के संयुक्त कारवाई में मंगलवार को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा व पोस्ट दाना बरामद हुआ है।इस संबंध में अवर निरीक्षक तार बाबू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव सिसियातरी से लगभग 90 बोरे में कुल 1558 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा एवं 132 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस को देखते ही माफिया भाग गए। हालांकि कारोबारियों एवं इसमें संलिप्त लोगो की पहचान की जा रही है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज किए जा रहे हैं ।

विदित हो कि इसके पूर्व भी बाराचट्टी एवं धनगांई थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्रों के विभिन्न गांव से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की गई है। बीते 3 मई को धनगांई थाना क्षेत्र के तिलेटांड़ से 187 बोरा में 2529 किलो डोडा अफीम बरामद किया गया। 24 अप्रैल को बाराचट्टी थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के विरहोरी जंगल से 20 बोरा में 144.5 किलोग्राम डोडा एवं 7 किलोग्राम पोस्ता दाना बरामद किया गया था। 28 मार्च 2023 को थाना क्षेत्र के फुनगुनिया से 24 बोरी में 355 किलोग्राम डोडा एवं 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।18 मई 2022 को सीसियतरी गांव से 4173 किलो डोडा, 20 किलो गांजा, 152 किलो अफीम तरल पदार्थ एवं 400 ग्राम ब्राउन शुगर और बीते 15 मई को उपरैली गोही से 41 बोरी में 454 किलो डोडा बरामद किया गया था।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap