Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:34 PM

न्यायालय परिसर मेंअधिवक्ता से हुई मारपीट,एक महिला हुई गिरफ्तार,फिर हुई मुक्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय न्यायालय परिसर में अधिवक्ता,रंजन कुमार मिश्र से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नगर थाना अध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि रंजन कुमार मिश्र के शिकायत पर रामनगर के बेलागोला निवासी, गुड़िया देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुड़िया देवी को गिरफ्तार किया गया,बाद में उसे जमानत पर मुक्त कर दिया गया। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को अधिवक्ता रंजन कुमार मिश्र प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में चल रहे एक विचारण वाद में गुड़िया देवी का प्रति परीक्षण कर रहे थे,इस दौरान गुड़िया ने उनके साथ काफी अभद्र व्यवहार की, न्यायालय से बाहर निकलते ही गुड़िया उनके साथ मारपीट करने लगी,वहीं मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया,इसी बीच पुलिस पहुंच गई और गुड़िया को हिरासत में ले लिया,अधिवक्ता की शिकायत दर्ज की गई है,जमानातिये धारा होने के कारण गुड़िया को बेल पर मुक्त कर दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
161

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap