Tranding
Tue, 14 Apr 2026 09:41 AM
शिक्षा / Apr 12, 2023

मध्य विद्यालय टेशवार में बच्चों के बीच बांटी गई पाठ्य पुस्तकें।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय टेशवार में कक्षा 7 के बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया। इसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार ने बताया कि विद्यालय के शिक्षा समिति सदस्यों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में पुस्तकों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इसके पहले छात्रों को राज्य सरकार द्वारा उनके अभिभावकों के खाते में रकम डाल दी जाती थी। जिसमें पाठ्य पुस्तकों की खरीदारी में अनियमितता बरती जाती थी ।अभिभावक घरेलू कार्य में व्यय कर देते थे। फलत: इस बार राज्य सरकार ने सत्र शुरू होने के पूर्व ही सभी बच्चों को निशुल्क पुस्तक उपलव्ध कराने का निर्णय लिया है ।इसके तहत आज पुस्तकों का वितरण किया गया।इस अवसर पर मौजूद अन्य लोगों में पंचायत समिति सदस्य आनंद कुमार ,पूर्व सरपंच उषा कुमारी, वार्ड सदस्य सिकंदर कुमार, उपसरपंच सत्येंद्र प्रसाद, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव गुड़िया कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap