Tranding
Fri, 17 Apr 2026 11:16 PM

बिजली विभाग के जेई द्वारा किसानों व गरीबों से रिश्वत लेने के खिलाफ अधिकारियों को लिखा पत्र।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को उतारू होंगे उपभोक्ता 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार

बिजली विभाग के कनीय अभियंता द्वारा मनमानी किए जाने के खिलाफ बाराचट्टी के उपभोक्ता आंदोलन पर उतारू होंगे।कनीय अभियंता पर किसानों व गरीब विद्युत उपभोक्ताओं को डरा धमका कर जबरन नाजायज रकम वसूलने का आरोप हैं। इस मामले में बाराचट्टी के सैकड़ो किसानों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन विभाग के वरीय अधिकारियों को भेजा हैं। इसमें कहा गया है कि विद्युत सब ग्रीड स्टेशन शोभ में तैनात कनीय अभियंता राजेश कुमार द्वारा बीते 6 माह के भीतर दर्जनों लोगों पर अनुचित तरीके से अत्यधिक जुर्माना लगाया जा रहा है तथा जुर्माना कम करने के नाम पर उपभोक्ताओं को डरा धमकाकर रिश्वत की मांग की जाती है।रिश्वत नहीं देने पर उन्हें परेशान किया जाता है तथा उपभोक्ताओं से अपमानजनक व्यवहार करते हैं। मुख्यमंत्री एवं विद्युत मंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रिश्वत नहीं दिए जाने पर इलाके के नजरा प्रवीण को 15517 रुपए,उषा देवी को 11727 रुपए ,नीतीश कुमार को 29601, धीरेंद्र कुमार को 15517 रूपए, अरविंद चौधरी को 7170 रुपए एवं अर्जुन प्रसाद को 84600 का जुर्माना लगाया गया हैं। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर परेशान किया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा उक्त जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आम उपभोक्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।इस आशय का पत्र स्थानीय विधायिका ज्योति मांझी को भी दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap