Tranding
Wed, 03 Jun 2026 12:15 AM
अपराध / Apr 05, 2023

नाबालिग बच्ची के साथ 4 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार,स्पीडी ट्रायल होगी:--एस पी

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

श्रीनगर थाना इलाके के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची जो घर में अकेली सोई हुई थी,उसको उठाकर खेत में ले जाकर उसके साथ चार हैवानों सामूहिक दुष्कर्म किया।पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि नाबालिग बच्ची के साथ 4 अपराधियों ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बच्ची के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन सभी दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों में,कृष्णा कुमार,धीरज कुमार,ब्रजकिशोर कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार इन आरोपियों ने अपने साथ एक नाबालिग को भी रखा था,पुलिस ने एफआईआर के बाद ही छापेमारी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया,साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। संवाददाता को पता चला है कि दोनों पक्षों के लोग इस मामले की सुनवाई के लिए पंचायत कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की,मगर नाबालिग के परिजनों ने एक दिन बाद श्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों हैवानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिला पुलिस कप्तान,उपेंद्र नाथ वर्मा ने इस संबंध में संवाददाता को बताया कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap