Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:47 AM
अपराध / Mar 17, 2023

बारातियों से भरी बोलोरो में ट्रक ने मारी टक्कर,छह गंभीर रूप से हुए घायल।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

बोलोरो से भरी लौट रही बाराती की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी,जिसके कारण बोलोरो पर सवार छह आदमी बुरी तरह जख्मी हो गए,यह घटना मुख्य मार्ग स्थित जगदीशपुर के पास नानूसती चौक पर घटी है। सभी छह व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल होने के कारण आनन-फानन में बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है,मगर जीएमसीएच के चिकित्सकों के द्वारा घायल का बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि घायलों में मिंटूयादव,आला यादव, चंद्रिका यादव और मनोज यादव के रूप में की गई है। वही गणेश यादव उनके सात साल के पुत्र मनीष कुमार की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06पी 7 700 तथा ट्रक नंबर सी जी047014 को जप्त कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap