Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:42 PM
अपराध / Mar 04, 2023

पर्व त्योहारों के अवसर पर, बाजारों में मिलावटी सामान का बाजार गर्म।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों पर्व त्योहारों के अवसर पर बाजारों में मिलने वाली आवश्यक खाद्य सामग्री में मिलावट का बाजार गर्म है,होली और शबेबरात पर्व के अवसर पर बाजार में मिलने वाली रंग गुलाल, अबीर,सभी प्रकार के मसालों, खाद्य तेलों,दाल,चावल,सब्जी, मांस,मछली इत्यादि सभी प्रकार के आवश्यक खाने के सामग्रियों में मिलावट का बाजार गर्म है, ग्राहक तो क्रय विक्रय करने में भी ठगे जा रहे हैं,ग्राहक तो असली सामान का पूरा पैसा दे रहे हैं, मगर उन्हें नकली सामान ही उपलब्ध हो रहा है। इतना ही नहीं 

बाजारों में नकली सामानों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है मगर प्रशासन है कि मूकदर्शक बना हुआ है,जिला आपूर्ति पदाधिकारी उनके कर्मियों के द्वारा भी बाजारों में जांच नहीं की जा रही है, जिससे नकली सामान बेचने वालों का मनोबल बढ़ता जा रहा है,और ग्राहक ठगे जा रहे हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap