Tranding
Sun, 31 May 2026 08:29 AM

शिवरात्रि पर्व पर एलआईसी पार्क स्थित नारायण धाम में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर,उत्तर प्रदेश।

एलआईसी पार्क स्थित नारायण धाम में यह आयोजन काफी खास रहा। कार्यक्रम का आयोजन वैदिक स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक और सब सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।वैदिक स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक की स्थापक वर्षा दिक्षित ने बताया कि 'थिरक' एकेडमी का यह वार्षिक महोत्सव है। वर्षा दीक्षित ने बताया की दक्षिण भारत में सांस्कृतिक नृत्य के विद्यार्थियों की जब वार्षिक दीक्षा पूर्ण होती है तब ‘अरंगेत्रम सेरेमनी' आयोजित की जाती है जिसमें वह अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं मंदिर के प्रांगण में ईश्वर के समक्ष करते हैं। वर्षा दीक्षित ने आगे बताया कि इस सांस्कृतिक परंपरा को और समझेंगे और उनको बढ़ावा मिलेगा। एक छात्र के जीवन में अपनी कला का प्रदर्शन प्रभु के चरणों में प्रदर्शित करने जितना बड़ा सौभाग्य नहीं हो सकता उसी परंपरा के बीज अपने छात्रों के अंदर बोती हुई वह थिरक कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित करवाती हैं।सब सेवा समिति उसकी संस्थापिका नीलिमा बाजपेई ने शिवांक (पुत्र) अनुपम(पति) बाजपेई की स्मृति में 14 नवंबर 2021 को गठित किया| इस संस्था का उद्देश्य समाज के हित एवं प्रगति के लिए प्रयत्न करने, समाज के गरीब लाचार बच्चों की शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने और प्रोत्साहित करने एवं आर्थिक सहयोग करने हेतु 2021 मेें किया गया। समिति द्वारा समय-समय पर गरीब बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु पाठ्य सामग्री, वस्त्र दिए जाते रहे हैं। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु कला, खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया गया है।कार्यक्रम का प्रारंभ पुष्पांजलि नृत्य से हुआ और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए श्लोक माला जिसमें शिव-पार्वती, दुर्गा और गणेश जी आदि देवी-देवताओं की नृत्य स्तुति कर उनका आवाहन किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्रों ने सूर्य वंदना, अर्धनारीश्वर, ऐहिगिरी नंदिनी, अधरम मधुरम, चंद्रचूर शिव, विट्ठल विट्ठल, श्री राम, शंकरा शिव आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।छात्रों का नृत्य देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा, सभी उनके नृत्य और भाव भंगिमा की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

समय-समय पर नीलिमा जी शिव शिवरात्रि की महत्ता और हिंदू परंपरा को भी समझाती जा रही थी।कार्यक्रम के सहयोगी सनोरा ब्यूटी लॉन्ज और पतंजलि योगांजलि भी उपस्थित रहे।

थिरक ऑर्गेनाइजिंग कमिटी में नीलिमा बाजपेई, वर्षा दीक्षित, संजीव शुक्ला, धर्मेंद्र द्विवेदी, सोनाक्षी दीक्षित, सोफिया इमैन्युअल, गौरव शर्मा, नंदिता मिश्रा, सौम्या मोहिनी शुक्ला, हर्ष अग्रवाल, छाया शुक्ला, रश्मि गुप्ता, सीमा त्रिवेदी, रचना अवस्थी, अभिषेक पांडे , साक्षी बाजपेई सभी उपस्थित रहे|

Karunakar Ram Tripathi
215

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap