Tranding
Sat, 30 May 2026 08:05 AM

सड़क हादसे में घायल युवक की रिम्स में हुई मौत

मृतक अनिल जिले के बाराचट्टी प्रखंड के सरवां बाजार का है रहने वाला

 ब्यूरो चीफ़ विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिले के डोभी- गया मार्ग पर बजौरा गांव के निकट बीते रविवार को हुई एक सड़क हादसे में घायल युवक अनिल कुमार की मौत आज तड़के रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। आज देर शाम उसका शव जिले के बाराचट्टी प्रखंड के सरवां बाजार स्थित पैतृक गांव लाया गया है, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। विदित हो कि बीते रविवार को बाइक से गया जाने के क्रम में बजौरा गांव के निकट डिवाइडर में टकराने से बुरी तरह से जख्मी हो गया था। जिसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया में इलाज हेतु भर्ती किया गया। बाद में बेहतर चिकित्सा हेतु रविवार को देर रात रांची स्थित रिम्स में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे नहीं बचा पाए। 45 वर्षीय मृतक अनिल कुमार सामाजिक कार्यों के साथ-साथ जमीन कारोबार से जुड़े थे। परिवार में दो बड़े भाई व पत्नी समेत दो पुत्र भी हैं। हादसे के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा है तथा उनका रो रो कर बुरा हाल बना है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
150

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap