Tranding
Tue, 14 Apr 2026 09:24 AM

व्यापारियों के न्याय व सम्मान के लिए संघर्ष किया जाएगा : अभिमन्यु गुप्ता

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर,उत्तर प्रदेश।

कानपुर के दक्षिण में व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण और व्यापारियों को संगठित करने के लिए उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल का गठन किया जिसमें इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी प्रदीप तिवारी (बर्रा 8) को अध्यक्ष और रेस्टोरेंट कारोबारी मो साकिफ कुरैशी ( गौशाला चौराहा) को महासचिव घोषित किया।आज स्वागत कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव,कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल के नव घोषित अध्यक्ष प्रदीप तिवारी और महासचिव मो साकिफ का माला पहना पर स्वागत किया।अभिमन्यु गुप्ता ने सभी को संगठन और व्यापारियों के प्रति निष्ठा व समर्पण की शपथ दिलवाई।वहीं व्यापारियों ने बजट में अनदेखी के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए सरकार से व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने की मांग की।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की अध्यक्ष प्रदीप तिवारी को 15 दिन में कमिटी गठित करने के लिए कहा है जिसमें कानपुर दक्षिण के हर बाजार को प्रतिनिध्व मिलेगा।अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा विसंगतिपूर्ण जीएसटी,इंस्पेक्टर राज,महंगाई और बढ़ते अपराध के कारण व्यापारी परेशान है।उनके सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव,विनय कुमार, प्रदीप तिवारी साकिफ कुरैशी,मिंटू यादव,मनोज चौरसिया,अमित चढ्ढा,काले खान,विजय यादव आदि थे।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap