Tranding
Sat, 30 May 2026 10:34 AM

इंटेलिजेंस ब्यूरो की छापामारी से टाइल्स मार्बल कारोबारी में मचा हड़कंप।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित,आर रहमान ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर, वाणिज्य कर विभाग के इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने छापेमारी की। आर रहमान ट्रेडर्स टाइल्स मार्बल और सैनिटरी का अच्छा कारोबार चलता है, इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी, इस प्रतिष्ठान के कागजात,बैंक अकाउंट,ई वे बिल,जीएसटी के जांच में जुटे हुए हैं,देर रात तक कागजातों की जांच करने के बाद अधिकारियों ने संवाददाता को बताया कि प्रतिष्ठान के कारोबारी के द्वारा प्रतिष्ठान के कार्य में, अंडर बिलिंग करके जीएसटी को चूना लगा रहे हैं,अधिकारियों ने बताया कि जितना माल प्रतिष्ठान के मालिक के द्वारा मनाया गया था,उस हिसाब से जीएसटी की राशि जमा नहीं करते थे,जीएसटी में चोरी करके कम बिलिंग करते सामान बेचा करते थे,जिससे केंद्र सरकार की जीएसटी की राशि कम अदा करते थे,जिससे राजस्व को चूना लगता था,इनके बैंक खाते में भी गड़बड़ी पाई गई है,जांच फाइनल होने के बाद जीएसटी के तहत टैक्स चोरी का मामला पकड़ में आया है। जांच टीम का नेतृत्व मुजफ्फरपुर इंटेलिजेंस ब्यूरो के राज्य कर सहायक आयुक्त,अभय सिंह सिंह,राज्य कर सहायक आयुक्त,रविशंकर प्रसाद,राज्य कर सहायक आयुक्त,आशुतोष कुमार कर रहे थे।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap