Tranding
Sat, 30 May 2026 10:59 AM

नववर्ष 2023 पर बेतिया नगर निगम की मेयर ने आश्वासनों का पुलिंदा बांटकर खुशहाली की कामना की।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया नगर निगम की नवनियुक्त मेयर,गरिमा देवी सिकारिया ने नव वर्ष 2023 के उपलक्ष पर आश्वासनों का पुलिंदा देकर नगर वासियों का दिल मोह लिया है, उन्होंने इसअवसर पर,बेतिया नगर निगम के हर क्षेत्र के एक एक परिवार की उन्नति,प्रगति, खुशहाली,उपलब्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बेतिया नगर निगम के सभी जनता जनार्दन के जीवन में सुख,सुविधा,स्वस्थ और सम्पदा का विस्तार होने की प्रार्थना की है। उन्होंने बेतिया नगर निगम के मतदाताओं को अपने रिकार्ड मतदान रूपी आशीर्वाद मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए यह गर्वान्वित होते हुए कहा है कि मुझेआप मतदाताओं ने बिहार प्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में गौरवान्वित किया है।आपके रिकार्ड मतदान रूपी ऋण के एवज में,मैं भी आपके विकास और उपेक्षा जनित समस्याओं का समर्पित भाव से निदान कर के ही दम लुंगी। मैंने भी इस नव वर्ष 2023 को यह प्रण किया है कि बेतिया नगर निगम के वासियों के विकास हेतु हर इच्छा को पूरा करके ही दम लूंगी। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी मतदाताओं के द्वारा मुझ पर जो विश्वास व्यक्त कर जो जीत  दिलाई गई हैं,उस विश्वास ने मुझे आजीवन के लिए आपका कर्जदार बना दिया है। मैं जीवन भर इस कोशिश में रहूंगी कि बेतिया नगर निगम वासियों की हर इच्छा को पूरी कर सकूं।

Karunakar Ram Tripathi
220

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap