सोशल मीडिया पर युवती का प्रेम विवाह का वीडियो हुआ वायरल,मर्जी से की शादी।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला के बैरिया प्रखंड क्षेत्र में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,इस वीडियो में युवती ने खुद को सुरक्षित बताते हुए दावा किया है कि उसनेअपनी मर्जी सेअपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह किया है,वीडियो सामनेआने के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से यह कहते हुए देखा जा रहा है कि उसका अपहरण नहीं हुआ है,उसने बताया कि वहअपनी इच्छा सेअपने पति के साथ रह रही है,पूरी तरह सुरक्षित है।युवती नेअपने माता-पिता को धमकीभी दी है कि यदि उसके ससुराल पक्ष के किसी सदस्य कुछ भी होता है तो उसके माता-पिता एकमात्र जिम्मेदार होंगे।वीडियो के माध्यम से युवती की पहचान ममता कुमारी के रूप में की गई है,पिछले दो वर्षों से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था,
इसी को लेकर दोनों में सहमति बन गई,दोनों ने विवाह रचा लिया। इस प्रेम प्रसंग के विवाह के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाती है तो पुलिस विधिसम्मत जांच करेगी,जांच केआधार पर घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।