Tranding
Fri, 29 May 2026 08:48 PM

नदी में डूबने से हुई युवक की मौत :16 घंटे बाद शव बरामद

रिपोर्ट :आदित्य कुमार पांडेय 

मऊ। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर स्थित नई बस्ती निवासी युवक शनिवार की देर शाम को तमसा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया था। रविवार की सुबह करीब 9 बजे 16 घंटे बाद उसका शव दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव के पास मछली फंसाने के लिए लगे जाल में फंसा पाया गया। 

रविवार की सुबह को जब मछली का जाल लगाने वाले मौके पर गए तो जाल में युवक का शव देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस व ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

जानकारी के मुताबिक कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी अबू हंजला (20) वर्ष पुत्र अब्दुल अलीम शनिवार की दोपहर को तमसा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान और गहरे पानी में चला गया था। जानकारी मिलने के बाद शव की तलाश के लिए पुलिस स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नदी में करीब 16 घंटे तक गोते लगाते रही। 

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी के साथ स्थानीय लोगों को भी दी। कुछ देर बाद ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मदद से मृत युवक के शव को तमसा नदी से बाहर निकाला गया। मृत युवक के परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap