Tranding
Sat, 06 Jun 2026 02:57 PM

पुलिस लाइन में 32 आवासीय इकाइयों वाले टाइप-3 भवन का हुआ शिलान्यास

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में नव निर्मित होने वाले टाइप-3 आवासीय भवन का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रस्तावित भवन में कुल 8 फ्लोर बनाए जाएंगे, जिनमें 32 आधुनिक आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

पुलिस विभाग के अनुसार नए आवासीय भवन के निर्माण से जनपद में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही उनके जीवन स्तर, कार्यक्षमता एवं परिवारों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी लाइन अनुरुद्ध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap