आर्केस्ट्रा से गर्भवती सहित 6 लड़कियां मुक्त,पांच हिरासत में,बंगाल,बिहार की लड़की।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मानवतस्करी विरोधी अभियान के तहत पुलिस की जिला एंटी ट्रैफिक यूनिट, मिशन मुक्ति फाउंडेशन एवं चाइल्ड लाइन के सहयोग से बीती रात शनिचरी थाने के दो जगह पर संचालित एक्स्ट्रा में छापेमारी कर पश्चिम बंगाल की पांच एवं सीतामढ़ी की एक किशोरी को मुक्त कराया गया,इसके साथ ही पांच युवकों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मुक्त लड़कियों में से पश्चिम बंगाल की 17 वर्षीय किशोरी जो गर्भवती है,सभी को मेडिकल जांच के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेजा गया। पूछताछ में किशोरियों ने बताया है कि इन्हें आर्केस्ट्रा डांस करने के लिए बुलाया गया था,जिस दिन डांस का प्रोग्राम बुक नहीं होता था,उस रात संचालक उनसे देह व्यापार कराता था। सदर एसडीपीओ 2,रजनीशकांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि शनिचरी थाना के बहुवर्वा गांव मेंआर्केस्ट्रा संचालक जोगापट्टी के मच्छरगावा निवासी,श्यामबाबू गुप्ता के दो ठिकाने हैं,एक में ताला बंद मिला,दूसरे ठिकाने से तीन नाबालिक लड़कियों के साथ संचालक समेत चार युवकों को पकड़ा गया। शनिचरी नया बस्ती में संचालित एक आर्केस्ट्रा में छापेमारी कर गर्भवती किशोरी के साथ दो युवक को पकड़ा गया,इन लड़कियों का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा,न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में एंटीट्रैफिक यूनियन के अभिराम सिंह, महिला थाने के खुशबू कुमारी
चाइल्ड के कोऑर्डिनेटर, आलोक सिंह,शनिचरी थाना अध्यक्ष,संध्या कुमारी के साथअन्य सदस्य शामिल थे।