Tranding
Tue, 16 Jun 2026 01:41 AM

26 वर्षीय विवाहिता गुड़िया देवी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, हत्या का आरोप

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों विवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत होना कोई नई बात नहीं है।नित्य दिन इस तरह की घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही हैं,इसके पीछे कौन सा कारण काम कर रहा है, पुलिस प्रशासन भी हैरान है। इस घटना के पीछे मूल रूप से दहेज विवाद,आपसी विवाद,भूमि विवाद,प्रेम प्रसंग बच्चों के विवाद इत्यादि होते हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के मठटोला में रात्रि एक 26 वर्षीय विवाहिता गुड़िया देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतक के पिता,पति, भाई ने ससुराल पक्ष पर गुड़िया देवी की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के पति जितेंद्र कुमार शर्मा पूर्वी चंपारण के मधुबन में काम करते हैं। ग्रामीणों के द्वारा संवाददाता को पता चला है कि चांदनी देवी ने गुड़िया देवी से झगड़ा किया था,जितेंद्र शर्मा के अनुसार, बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद उनके छोटे भाई की पत्नी,चांदनी देवी ने गुड़िया देवी से झगड़ा किया,गुड़िया ने फोन करके इस घटना की जानकारीअपने पति को दी,पति को घर पहुंचने पर विवाद बढ़ गया, इसके बाद डाइल112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर

मामला को शांत कराया। उन्होंनेआगे बताया कि मामला शांत होने के बाद सब्जी लेने बाजार गए थे, लौटने पर उन्होंनेअपनी पत्नी को मृत पाया,उन्होंनेअपने पिता बच्चूशर्मा, माता,बिंदु देवी,भाई मनु शर्मा,भाभी चांदनी देवी पर गुड़िया के हत्या का आरोप लगाया है।

मृतिका के पिता दुखिवत शर्मा ने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी की शादी 2014 में हुई थी, तब से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था,उन्होंने ससुराल पक्ष पर गुड़िया के साथ पहले भी मारपीट करने,जिंदा जलाने का प्रयास करने काआरोप लगाया है। मझौलिया थानाअध्यक्ष, अमर कुमार ने संवाददाता को बताया कि प्रथम दृष्टिया मामलाआत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने कहा है किआवेदन मिलने परआगे की कार्रवाई की जाएगी।

India khabar
29

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap