Sat, 13 Jun 2026 05:52 AM

शांति पूर्वक मनाएं बकरीद का त्यौहार-थानाध्यक्ष

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

आगामी बकरीद त्यौहार में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। आगामी बकरीद में सौहार्द बिगाड़ने वालों को पुलिस जेल भेजने में कोई कोताही नहीं करेगी यह बातें थानाध्यक्ष चौक राम चरन सरोज ने रविवार को स्थानीय थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहार के मद्देनजर जहां कहीं किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो आप लोग उससे पुलिसकर्मियों को अवगत कराएं ताकि पुलिसकर्मियों द्वारा समय रहते ही समस्या का समाधान कराया जा सके। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सरोज ने कहा कि आगामी त्यौहार में माहौल बिगाड़ने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिससे उनके विरुद्ध पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर सकें। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों व सभी चौकीदारों से आगामी त्यौहार के मद्देनजर गांव में शांति बनाने व पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई। बैठक में ग्राम प्रधान दिनेश यादव,इंद्रेश यादव,सुदर्शन यादव,निसार अहमद,दिनेश गुप्ता सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap