Tranding
Thu, 30 Apr 2026 07:24 AM

नवजात को लेकर मायके से ससुराल जा रही दंपति को हाईवे ने कुचला ,पत्नी की मौत पति व बच्चे जख्मी

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार।

दो माह पूर्व जन्मे नवजात को अपने मायके से लेकर ससुराल जा रही दंपति को हाईवे ने कुचल दिया जिसमें 30 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई ,जबकि मृतक का पति और दो नाबालिग बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घटना जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नटहा बाजार के निकट घटित हुई है।घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतका गुड़िया देवी अपने दो माह पूर्व एक नवजात शिशु को जन्म दी थी उसका मायका डंगरा बाजार के निकट मुसरशब्दा गांव में है जहां से वह अपने पति ललन यादव एवं दो बच्चों के साथ बोधगया प्रखंड के जानी बीघा गांव स्थित ससुराल जा रही थी।इसी बीच मोहनपुर की ओर से आ रही हाईवे ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें महिला गिर पड़ी और हाईवे के नीचे आ गई जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं पति व बच्चे सड़क के दूसरी तरफ गिरे जिसमें वे जख्मी हो गए हैं। घटना के पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर बाराचट्टी-मोहनपुर सड़क को जाम कर दिया। इधर घटना की सूचना पाकर लेटलतीफ पहुंचे थानाध्यक्ष ने भीड़ को नियंत्रित करने व जाम को हटाने का प्रयास किया लेकिन मुआवजे की मांग पर अड़े लोगों ने आक्रोश में आकर पुलिस पर पथराव कर दिया।जिसमें थानाध्यक्ष को भी चोट लगी है। फिलहाल शव को अपने हिरासत में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया रेफर किया गया है। जख्मी पति व बच्चे को एक निजी क्लीनिक में इलाज किया जा रहा है।

India khabar
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap