Tranding
Thu, 28 May 2026 03:09 AM

समाजसेवी मिथिलेश सिंह के मरणोपरांत अर्जक पद्धति से शोक सभा का आयोजन

वक्ताओं ने कहा-स्वर्ग -नरक की कल्पना बेतुका

विनोद विरोधी

गया, बिहार

जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित मायापुर गांव में अर्जक संघ के तत्वाधान में समाजसेवी मिथिलेश सिंह के मृत्युपरांत अर्जक पद्धति से शोक सभा का आयोजन किया गया। शिक्षक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में मुख्य अतिथि के रूप में आए मानववादी विचारक वीरेंद्र कुमार अर्जक ने कहा कि अर्जक संघ छुआछूत, ऊंच नीच व जाति पांति पर आधारित विषमतामूलक संस्कृति को खत्म कर समता ,बंधुत्व एवं वैज्ञानिक सोच पर आधारित मानववादी संस्कृति को अपने पर बल दिया। वहीं अर्जक संघ के जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी ने दिवंगत मिथिलेश कुमार सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वर्ग- नरक की कल्पना बेतुका है। कर्मकांड के नाम पर परिजनों को शोषण का शिकार बनाया जाता हैं। ऐसी परंपरागत रूढ़ियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मृतक के बेटे राजेश रंजन, रवि रंजन एवं आलोक रंजन, बेटी सुषमा कुमारी एवं खुशबू कुमारी तथा बहू समेत अन्य परिजनों ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया ।शोक सभा में मौजूद अन्य लोगों में बृजेश कुमार सिंह (समधी) ,उपेंद्र प्रसाद, संजय सिंह, शिक्षक अजय कुमार, संजय मंडल, शकुंतला देवी आदि शामिल रहे। सभा के अंत में एक मिनट का मौन रखकर मृतक के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।

Karunakar Ram Tripathi
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap