Tranding
Fri, 15 May 2026 01:20 AM

फर्जी प्रमाण पत्र पर ड्यूटी कर रही शिक्षिका का नियोजन हुआ निरस्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नगर के प्रतिष्ठित सर्वोदय मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका,उर्मिला कुमारी के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। फर्जी पाए जाने के बाद नियोजन निरस्त करने की कार्रवाई आरंभ हुई है। कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अनुभव ने संवाददाता को बताया कि नगर आयुक्त को पत्र भेज नगर के मध्य विद्यालय सर्वोदय की शिक्षिका,उर्मिला कुमारी के निवेदन को निरस्त करने की अनुशंसा की गई है। यह कार्रवाई उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र के फर्जी पाए जाने के आरोप के बाद की गई है। डीपीओ ने संवाददाता को बताया की निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुजफ्फरपुर प्र प्रक्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक, के पत्र के आलोक में यह मामला सामने आया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि उर्मिला कुमारी,पिता जयनंदन पांडे, जो कृष्णा नगर पूर्वी करगहीया थाना मुफस्सिल द्वारा मैट्रिक/ माध्यम का अंक पत्र जांच के क्रम में फर्जी पाया गया। नगर थाने में बीते 23 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है, डीपीओ ने संवाददाता को बताया कि इसको लेकर बिहार पंचायत प्रारंभिक सेवा नियुक्ति,प्रोन्नति,स्थानांतरण अनुशासनिक करवाई, सेवा शर्त नियमावली के तहत शिक्षिका का नियोजन निरस्त करने काअनुरोध किया गया है।

India khabar
28

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap