Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:27 PM
अपराध / May 27, 2025

पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ दो बाइक चोर को किया गिरफ्तार।

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना भीमपुरा पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो चोर को पकड़ने में सफलता मिली है। 

  बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज मंगलवार 27.05.2025 को थाना भीमपुरा पुलिस टीम के थानाध्यक्ष श्री मदन पटेल मय हमराह उ0नि0 अंकित यादव, हे0का0 बलवन्त सिंह व का0 प्रदीप मद्धेशिया के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध, व्यक्ति वाहन के भीमपुरा चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर द्वारा सूचना पर बाहरपुर स्थित नेवादा पुलिया के पास से दो बाइक चोरों ,सोनू यादव पुत्र रामविलास यादव निवासी लुदही थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 19 वर्ष तथा आदित्य कुमार पुत्र गुड्डू कुमार निवासी सिकरौर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 20 वर्ष को समय करीब 08.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद हीरो स्प्लेण्डर, रंग काला व लाल, बिना नम्बर का सादा प्लेट लगा हुआ, चेचिस नं0 खुरचकर मिटा हुआ था। उक्त वाहन का कागजात तलब किया गया तो नही दिका सके कड़ाई से पूछताछ किया गया तो दोनो ने बताया कि साहब यह गाड़ी हम दोनो कोपांगज बाजार से चुराया था तथा पकड़े जाने के डर से इसका नम्बर प्लेट तोड़कर फेंक दिया था तथा सादा प्लेट लगा दिया था और उसका चेचिंस न0 खुरचकर मिटा दिया था आज हम दोनो इस मोटर साइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 109/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4) BNS थाना भीमपुरा जनपद बलिया पंजीकृत करते हुए । थाना स्थानीय द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार मा0 न्यायालय भेज दिया गया ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap