ईरान इजरायल जंग में बेतिया के कैप्टन आशीष लापता।
पत्नी को फोन पर दूतावास से मिली जानकारी।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इजरायल ईरान जंग में बेतिया के कप्तान,आशीष कुमार लापता बताए गए हैं। एजेंसी ने कप्तान की पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दिया।ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर स्काईलाइट पर 1मार्च को मिसाइल हमला हुआ था,
हमले के समय जहाज खसक तट के पास एंकर पर खड़ा था,अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल दिया गया, लेकिन कप्तान,आशीष सहित दो अन्य लोगअभी भी लापता बताए गए हैं।
परिजनों नेओमान स्थित भारतीय दूतावासऔर शिपिंग कंपनी से संपर्क किया है, मगरअब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द खोजबीन और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।आशीष की पत्नी ने संवाददाता को बताया कि एजेंसी केअधिकारियों के पास वहां काम करने वाली लोगों के परिवार वालों के नंबर रहते हैं,मैं आशीष की पत्नी हूं,इसलिए हमारा नंबर उनके पास था। 2 मार्च को हमें एजेंसी की तरफ से कॉल आया था,उन्होंने हमसे कहा आशीष की जहाज परअटैक हो गया है,वहअभी तक मिसिंग बताया जा रहे हैं। 22 जनवरी को उन्होंने ज्वाइन किया था,अभी 1 महीने के काम किए हुए थे,हम लोगों के हर शनिवार को बात होती थी। 28 फरवरी की रात हमारी उनसे आखिरी बात हुई है।आशीष कुमार के छोटे भाई,आकाश कुमार ने संवाददाता को बताया कि हमले की सूचना मिली थी, हमने एंबेसी आफ इंडिया मस्कट को ईमेल भेजो 2 मार्च को शिपिंग कंपनी के एजेंट सुमित ने कॉल कर बताया कि हमला हुआ था, ज्यादातर क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है,लेकिन हमारे भाई,आशीषऔर दोअन्य सदस्यअभी भी लापता बताए जाते हैं।भाई नेआरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा ना तो सही स्थिति बताई जा रही है,और नहीं लापता सदस्यों को लेकर कोई ठोस जानकारी साझा की जा रही है। दूतावास से भीअभी तक केवल औपचारिक जवाब मिले हैं,ठोस सूचना नहीं मिल रही है।