Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:29 AM
अपराध / Dec 09, 2025

करोड़ों रुपया जीएसटी ठगी में पिता पुत्र पर प्राथमिकी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मशीन खरीदारी के नाम पर करोड़ों रुपए का घपला पिता पुत्र ने मिलकर किया है, इसकी जांच विभागीय स्तर पर कर के जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट राज्य कर के संयुक्त आयुक्त के द्वारा डीएम को प्रेषित कर दिया गया है। फर्जीवाडा करने वाले दोनों व्यक्ति,नरकटियागंज के प्रकाशनगर के निवासी बताए गए हैं। इनके द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत मशीन दिलाने के नाम पर कई लोगों के साथ मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा की गई है।रवि उर्फ रितिक और विनोद गुप्ता आपस में पिता पुत्र के रिश्ते में हैं,यह दोनों नरकटियागंज के प्रकाश नगर वार्ड नंबर 12 के निवासी बताए गए हैं।जांच प्रतिवेदन में यह बताया गया है कि इन दोनों के द्वारा चार-चार नंबर के जीएसटी नंबर का उपयोग करके धोखाधड़ी की गई है, इसके अलावा जिसके नाम पर मशीन इत्यादि बेचने का बताया गया है,वहां उस स्थल पर कोई दुकान नहीं है।जिस जीएसटी नंबर से यह धंधा किया गया था,उसका एक नंबर एक्टिव था,उसे भी बंद कर दिया गया है। लाईफ एशियोर सिस्टम टेक्नोलॉजी,

पूनम इंटरप्राइजेज, विनोद आर्ट फ्लेक्सो प्रिंटर,मैसर्स 

पूनम डिजिटलऑफिसेट प्रिंटिंग प्रेस पर इन दोनों ने व्यवसाय का संचालन किया करते थे,इसके लिए उन लोगों ने चार-चार जीएसटी नंबर प्रयोग किया था।इन सभी बातों की जानकारी जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण को प्रेषित कर दी गई थी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
50

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap