Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:39 PM

बेतिया के 22 होंठ तालु कटे बच्चों की डंकन हॉस्पिटल रक्सौल में होगी नि:शुल्क सर्जरी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इस जिला के विभिन्न प्रखंडो के 22 होंठ तालु कटे बच्चों की डंकन हॉस्पिटल रक्सौल में नि:शुल्क सर्जरी होगी,वहीं 16 से 21नवंबर तक कैंप का आयोजन किया जाएगा, इसका आयोजन,स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के सहयोग से किया जा रहा है

सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि मार्च 2025 में भी कैंप के माध्यम से 16 बच्चों का नि:शुल्क सर्जरी कराया गया था,जो सफल रहा। उन्होंने आगे बताया कि डंकन अस्पताल में शल्य चिकित्सा के साथ हीअभिभावकों के लिए भोजन व रहने की भी म

व्यवस्था रहेगी।सीएस ने कहा कि इस जिला से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्यअंतर्गत कार्यरत टीम द्वारा चिन्हित 22 क्लेफ्ट लिप औऱ पैलेट बच्चों क़ो एम्बुलेंस के साथ सुबह डंकन अस्पताल,रक्सौल,पूर्वी चम्पारण भेजा गया है।

वहीं,आरबीएस के डीसी,डॉ रंजन कुमार मिश्रा ने भी संवाददाता को जानकारी देते हुए कहा कि नरकटियागंज -4 लौरिया 4भीताहा -2,गौनाहा -2,जोगापट्टी-2,बगहा-2,

मझौलिया -2,रामनगर -1

नौतन -1,मैनाटांड़ -1,

बैरिया 1, कुल 22 बच्चों को भेजा गया है,आगे भी कोई बच्चा अगर छुट गया हो तो जिला स्वास्थ्य समिति मिल सकते है।उक्त मौके पर जिला लेखा प्रबंधक,डी.इ.आई.सी, प्रबंधक-सह-समन्वयक, आरबीएसके टीम,फार्मासिस्ट, बच्चों केअभिभावक और अस्पताल संस्थान के लोग उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap