राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत खुरपका मुहपका टीकाकरण अभियान का हरी झंडी दिखाकर हुआ शुभारंम
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद-महराजगंज में खुरपका मुहपका टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष रविकान्त पटेल,विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 हौसला प्रसाद तथा जनपद- महराजगंज में पदस्थ समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी, वेटेनरी फार्मासिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी, पैरावेट / पशुमित्र / वैक्सीनेटर की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
जानकारी के मुताबिक पशुओं में खुरपकां मुहॅपका टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत पशुपालक के दरवाजे पर पहुँचकर सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। इस कार्य हेतु जनपद में कुल 12 टीमें गठित है। यह अभियान आज से प्रारम्भ होकर 10 मार्च 2026 तक चलेगा। पशुओं में टीकाकरण के समय पशु मालिक के आधार नम्बर से पशुओं का विवरण भरकर आनलाईन पशुओं का भारत पशुधन ऐप पर पंजीकरण किया जायेगा जिसे पशुपालकों के मो.नं. पर प्राप्त ओ.टी.पी. से वेरिफाई भी किया जायेगा। अतः सभी पशुपालकों से अपील की जाती है कि टीकाकरण टीम के पहुँचने पर अपने सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवायें तथा कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहने पाये। जिससे की जनपद-महराजगंज और प्रदेश को खुरपकां मुहॅपका रोग से मुक्त करने में सफलता प्राप्त की जा सकें।